Home Kurukshetra News आज माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

आज माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। आज माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम मंदिर में रामदरबार  में सेवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित हुए और अपनी टीम के निर्धारित स्थान पर बैठे । टीम शक्तिपीठ में  दरबार टीम, जूताघर टीम, पार्किंग टीम, भंडारा टीम, आरती टीम, संकीर्तन महिला मंडल, शोभायात्रा टीम, कलश यात्रा टीम, ध्वज टीम , जागरण टीम इत्यादि के लगभग 500 से ज्यादा कार्यकर्ता दरबार में  मौजदू रहे । सबसे पहले पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं सहित श्री देवीकूप पर माथा टेका , ततपश्चात उन्हें सफल सुयोजित कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी व सम्बोधित किया ।

अध्यक्ष नरेन्द्र वालिया ने भी सभी सेवकों को उनकी मां के प्रति श्रद्धा के लिए, भक्तों की सेवा के लिए और मंदिर व्यवस्था में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । इसके बाद पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सभी सेवकों को श्रीफल नारियल, लाल सिंदूर, 56 भोग, पंचमेवा, पैक्ड भोग-प्रसाद व किशमिश आशीर्वाद स्वरूप दिया और माँ की लाल शक्ति चुनरी से सम्मानित किया । अध्यक्ष नरेंद्र वालिया  ने सभी कार्यकर्ताओं को माँ के चित्र वाला मेडल प्रदान किया, मेडल के दूसरी तरफ सभी को लाडला सेवक व लाडली भक्त की उपाधि से नवाजा गया । 

सेवा निरीक्षक प्रमुख देवेंद्र गर्ग ने सभी सेवकों का माँ के पटके से स्वागत किया ।गौरतलब है कि कैलेंडर नव वर्ष के मौके पर होने वाले सेवा संकल्प दिवस पर इन सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर में सेवा से जुड़ने का सकंल्प लिया था, उनकी उत्तम सेवा, उनके उत्तम भाव का ही फल है कि मंदिर में इस साल सभी कार्यक्रम इतने अच्छे तरीके से सम्पन्न हुए । सभी मेडल से सम्मानित सेवकों ने समरोह के बाद पंचदीप पात्र से माँ भद्रकाली जी की महाआरती की । कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह माँ भद्रकाली प्रबन्धन टीम का अभिन्न अंग रहा है, यह माता रानी के प्रति निस्वार्थ प्रतिबद्धता दर्शाता है ।

समारोह के बाद सभी कार्यकर्ता प्रेरित व गर्वित हुए और गुरु जी को उनकी इस प्रेरणा के लिए धन्यवाद दिया ।सेवा प्रमुख देवेंद्र गर्ग ने सभी सेवकों की तरफ से गुरु गद्दी के लिए पीठाध्यक्ष जी को उपहार भेंट किया । हालांकि हर शनिवार श्रद्धालुओं के लिए भंडारा होता है पर आज सभी सेवकों के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर शिमला देवी, मीना रानी, निकुंज शर्मा, राजकुमार, सुरभि, मोना, हाकम चौधरी, रामपाल लाठर, सतपाल शर्मा पिपली, सागर शर्मा, विक्रम अरोड़ा, रमन शर्मा, मनीष , सुरजीत, सन्दीप, निरंजन लाल गर्ग, लवली रामपाल, रेशमा, रमेश लालका, वंदना, सुषमा, वैभव, अमित, आशीष दीक्षित, राजेश इत्यादि सैकड़ो सेवक उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?