Home haryana दीपावली पर पंचकूला के 41 गांव जगमगाएंगे गाय के गोबर से बने दीपकों से

दीपावली पर पंचकूला के 41 गांव जगमगाएंगे गाय के गोबर से बने दीपकों से

by ND HINDUSTAN
0 comment

पिंजौर गौशाला में लगा दो दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर

गो उत्पादों को महिलाएं बना सकती है आमदनी का साधन-श्रवण कुमार गर्ग

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। हरियाणा में महिलाएं गौ उत्पाद बनाना सीख कर उन्हें अपनी आमदनी का जरिया बना सकती है। यह हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने दो दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबिधित करते हुए कहा। जिला के पिंजौर स्थित हरियाणा गौ सेवा आयोग के तकनीकी मार्गदर्शन में श्री कामधेनु गौशाला सेवा सदन में स्थापित गौ अनुसन्धान केंद्र में महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। जिसमें 37 महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गो उत्पाद गाय के गोबर से बने दीपक, गमले, धूप, चटाई, हवन समिधा व कंडे, बर्तन साफ करने का पाउडर, गोमूत्र अर्क, हैंड वॉश, शैंपू, गौ फिनायल, नहाने का साबुन आदि अनेकों प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रवण कुमार गर्ग ने प्रतिभागियों को कहा कि इस तरह के उत्पाद बनाने से जहां परिवार में आमदमनी बढ़ाने का काम होगा वहीं दूसरी और गाय की सेवा भी होगी। इससे गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने में मदद होगी। उन्होंने शिविर में शामिल सभी 37 महिला प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटते हुए कहा कि इस दीपावली पर विदेशी लड़ियों और विदेशी दीपकों को अलविदा कहकर हम गाय के गोबर से बने दीपको से सब अपनी दीपावली रोशन करें।

इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर प्रसिद्ध गौ विज्ञानिक एवं पारंपरिक चिकित्सक वैद्य राजेश कपूर ने दोनों दिन अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष विद्यासागर बाघला, शिविर समन्वयक डॉ अश्वनी कुमार, गौ अनुसंधान केंद्र के ट्रस्टी नवराज धीर, जितेंद्र डोगरा समेत गौशाला प्रबंधक समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पिंजोर ब्लॉक की कलस्टर प्रबंधक सीमा देवी ने भी इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। उन्होंने इस शिविर में हुए अपने अनुभव में कहा कि वह इस तरह के उत्पादों का प्रशिक्षण प्राप्त करके बेहद उत्साहित है। इस प्रकार के गौ उत्पाद बनाने के प्रशिक्षण शिविर जल्द ही दोबारा आयोजित किए जाने चाहिए। सीमा देवी ने कहा कि वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस दीपावली पर 41 पंचायतों में गाय के गोबर से बने दीपको से दीपावली मनाने का काम करेंगी। यह प्रशिक्षण लेकर वह खुद गांव में और महिलाओं को भी उत्पाद बनाने हेतु प्रेरित करेंगी ताकि महिलाएं गौ सेवा के साथ-साथ अपनी आमदनी भी बढ़ा सकें ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?