Home haryana कश्मीर घाटी व बंगला देश के वर्तमान हालात पर मुखर हुए हिन्दू संगठन

कश्मीर घाटी व बंगला देश के वर्तमान हालात पर मुखर हुए हिन्दू संगठन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।शहर की आर्य समाज संस्थाओं द्वारा कश्मीर घाटी की समस्या व बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सोमवार डीसी को ज्ञापन सौपा गया। प्रदर्शन की शुरूआत श्री जयंती देवी पार्क में यज्ञ द्वारा की गई। उसके बाद प्रदर्शन शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ डीसी कार्यालय पहुंचा। रास्तेभर नारेबाजी भी की गई।ज्ञापन में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई की कि सरकार सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड को सामान्य मुठभेड ना मांन कर विदेशी आतंकवादियों के साथ विदेशी आतंकवादियों जैसा व्यवहार करें। बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं की सुरक्षा सरकार अपने बलबूते पर या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से सुनिश्चित करें। बांग्लादेश में हिन्दुओं के मंदिर तोड़ना, बहन-बेटियों की ईज्जत लूटना, हत्या, लूटपाट व आगजनी रोकने की पूरी कोशिश करें। विरोध प्रदर्शन गुरुकुल कालवां, कुम्भाखेड़ा, आर्य समाज शहर, जींद जंक्शन, रामनगर, गौरक्षा दल, गायत्री परिवार व विश्व हिन्दू परिषद् इत्यादि संस्थाएं शामिल हुई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?