Home haryana ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने ‘श्री श्याम श्यामा शतकम्’ संस्कृत पुस्तक का किया विमोचन

ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने ‘श्री श्याम श्यामा शतकम्’ संस्कृत पुस्तक का किया विमोचन

by ND HINDUSTAN
0 comment

विद्यापीठ से स्नातक सोमदत्त शर्मा आसरी की पुस्तक ‘श्री श्याम श्यामा शतकम्’ का विमोचन हुआ  

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में जहां देशभर से महान वेदों के ज्ञाताओं एवं विद्वानों ने भाग लिया। जिसमें संपूर्ण देश के विद्वानों के मंत्रोच्चारण से कुरुक्षेत्र का वातावरण गुंजायमान हुआ। वहीं कई विद्वानों की संस्कृत भाषा एवं वेदों पर प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। इस क्रम में सम्मेलन के समापन पर विद्यापीठ से स्नातक सोमदत्त शर्मा आसरी की संस्कृत में प्रकाशित पुस्तक ‘श्री श्याम श्यामा शतकम्’ का  विमोचन परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व विद्वच्छिरोमणि  डा. विष्णुकान्त शुक्ल, डा. सुरेन्द्र मोहन मिश्र, विद्यापीठ के प्राचार्य डा. रणवीर भारद्वाज, डा. रामचन्द्र शुक्ल, आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार, आचार्य नवीन चन्द्र उप्रेती ती , पुरुषोत्तम शर्मा, चन्द्रभानु वैदिक आदि विद्वानों के द्वारा हुआ। इस पुस्तक में श्री राधा – कृष्ण माधुरी का, भक्ति का, स्वरूप का तथा श्री राधा कृष्ण जी से विनम्र निवेदन का भाव वर्णित है। इस अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तथा अनेक विद्वानों के आशीर्वाद से पुस्तक विमोचन कार्य में और उत्कृष्टता का संचार हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?