पुरुष सिपाही पद की परीक्षाओं को लेकर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी
4 अधिकारियों को डयूटी मजिस्ट्रेट के रुप में रखा रिजर्व, 3 नोडल अधिकारियों की भी लगाई ड्यूटी
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा पुरुष सिपाही के पद की परीक्षाओं का आयोजन 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर 2021 को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर 2021 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए कुरुक्षेत्र जिला में 60 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिनमें कुल 16600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।