न्यूज डेक्स संवाददाता
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 106.14 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं। बीते चौबीस घंटे में 12,830 नए मामले सामने आए हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.20 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 14,667 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,36,55,842 हो चुकी है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.46 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। भारत में वर्तमान में 1,59,272 सक्रिय मामले हैं,247 दिनों में सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.13 प्रतिशत है,पिछले 27 दिनों से 2 प्रतिशत से कम हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.18 प्रतिशत है; पिछले 37 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 60.83 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।