गतका कोच व योद्धा सिख मार्शल आर्ट का करे प्रचार : सर्वजीत सिंह विर्क
गतका कला में निपुण सिख योद्धाओं ने दुश्मनों को दी है शिकस्त : जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ४०० साला बंदी छोड़ दिवस को समर्पित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के टीम गतका प्रदर्शन मुकाबले का खिताब इंटरनेशनल निरवैर खालसा गतका अखाड़ा राजपुरा की टीम जीतने में सफल रही। इसके अलावा प्रतियोगिता के अंतर्गत करवाए गए व्यकितगत लाठी मुकाबले में राज करेगा गतका अखाड़ा टांडा पंजाब की टीम ने ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीमों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंधक कमेटी श्री अमृतसर कार्यकारिणी समिति के मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर जत्थेदार सर्वजीत सिंह विर्क, एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के मैंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह लाडवा, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना, अंतर्राष्ट्रीय गुरबाणी कथावाचक ज्ञानी तेजपाल सिंह, शिरोमणि गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जत्थेदार गुरतेज सिंह खालसा व जिला प्रधान इंदरपाल सिंह खालसा, एसजीपीसी सब ऑफिस कुरुक्षेत्र एडिशनल सैकेटरी डा. परमजीत सिंह सरोहा व प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी मंगप्रीत सिंह, सहायक प्रभारी जसबीर सिंह लौगोंवाल, सब ऑफिस सुपरवाईजर सुखदेव सिंह, मैनेजर अमरिंदर सिंह ने प्रोत्साहित करते हुए ट्राफी दी।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में हुए पारितोषिक समारोह में संबोधित करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर जत्थेदार सर्वजीत सिंह विर्क ने कहा कि सिख मार्शल आर्ट गुरु साहिब की अनमोल देन है। इस कला के गुर सीख कर व्यकित न सिर्फ अपना नाम चमका सकता है, बल्कि आत्मरक्षा भी कर सकता है। वर्तमान में बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए सिख मार्शल आर्ट के गुर सीखना लड़कियों के लिए अति जरुरी है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद टीम कोच और प्रतिभागियों तथा संगत से आह्वान किया कि वें अपने-अपने एरिया में गतका सीखने के लिए बच्चों व युवाओं को प्रेरित करें। एसजीपीसी कार्यकारिणी समिति मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि गतके का सिख कौम में बहुत अधिक महत्व है। इतिहास साक्षी है कि सिख योद्धाओं ने इस कला के दम पर दुश्मनों को शिकस्त दी है। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि एसजीपीसी द्वारा राष्ट्रीय गतका मुकाबला करवाना सहरानीय कदम है। संस्था द्वारा हमेशा धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा समाज सेवा की भी गतिविधियां की जाती है, जिसकी वजह से संस्था ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जत्थेदार गुरतेज सिंह खालसा ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा के गतका प्रदर्शन वर्ग में बाबा फतेह सिंह जी गतका अखाड़ा हसनपुर लुधियाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यकितगत लाठी प्रतियोगिता में राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा टांडा पंजाब ने पहला स्थान अर्जित किया, जबकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विश्व यूनिवर्सिटी श्री फतेहगढ़ साहिब पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतिस्पर्धा में तीसरा स्थान जय तेगम गतका अखाड़ा श्री अमृतसर साहिब ने प्राप्त किया। इस मौके पर शिरोमणि गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार गुरतेज सिंह खालसा व जिला प्रधान इंदरपाल सिंह खालसा, बलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, हरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, परमिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा व सुरजीत सिंह, जितेंद्रज्ञान सिंह, सुप्रीत सिंह, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से जज सिंह व सुखविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।