Home haryana एआईसीसी सदस्य चक्रवर्ती शर्मा ने भाजपा नेता अरविंद शर्मा के बयान की भर्त्सना की

एआईसीसी सदस्य चक्रवर्ती शर्मा ने भाजपा नेता अरविंद शर्मा के बयान की भर्त्सना की

by ND HINDUSTAN
0 comment

अरविंद शर्मा का बयान हरियाणा की राजनीति का स्तर गिराने वाला- चक्रवर्ती शर्मा

अरविंद शर्मा सार्वजनिक तौर पर बयान वापस लें, प्रदेश की जनता से माफी मांगें – चक्रवर्ती शर्मा

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा ने रोहतक में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के बयान की घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि भाजपा नेता अहंकार के सातवें आसमान पर चले गये हैं। अरविंद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति के स्तर से काफी नीचे गिरकर इस प्रकार का ओछा बयान दिया है। जिससे प्रदेश का आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द बिगड़ जाए और इसकी आड़ में किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करके कुचला जा सके। चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं के विभाजनकारी मंसूबों को प्रदेश की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने मांग करी कि सांसद अरविंद शर्मा को सार्वजनिक तौर पर अपने बयान को वापस लेते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा के बयान से सबसे ज्यादा दुःख तब हुआ जब उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज तक किसी से ऊंचे शब्दों में बात तक नहीं की। दीपेंद्र हुड्डा को पूरे हरियाणा समेत राष्ट्रीय राजनीति में विपक्षी दल भी आदर और स्नेह से देखते हैं। दीपेंद्र हुड्डा दो बार लोकसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गये। उनकी राजनीतिक संस्कृति में महात्मा गांधी से लेकर विनोबा भावे तक की झलक नजर आती है। उनके बारे में इस प्रकार के कटु शब्द कहना निंदनीय है।  

चक्रवर्ती शर्मा ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि अरविंद शर्मा ने अपने निंदनीय बयान में ऐसे परिवार का नाम लिया है जिसकी देश की जंगे आजादी में अभूतपूर्व भूमिका रही है। साथ ही, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 10 साल तक हरियाणा में अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए हैं। जिसकी स्वीकारोक्ति खुद अरविंद शर्मा ने कई मौकों पर अपने भाषणों में की है।

एआईसीसी सदस्य शर्मा ने कहा कि अरविंद शर्मा ने अपने बयान में कहा कि मनीष ग्रोवर ने उनको लोकसभा का चुनाव जिताया है तो फिर सवाल ये पैदा होता है कि मनीष ग्रोवर खुद चुनाव कैसे हार गये। चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि अरिविंद शर्मा अपने राजनीतिक जीवन में बहुत बार पाला बदल चुके हैं। इन्होंने बीएसपी, शिवसेना, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों की सवारी कर बीजेपी का दामन थामा है। हो सकता है कि अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते आने वाले समय में ये फिर से अपना चोला बदल कर किसी और पार्टी का साथ कर लें। 

चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि अरविंद शर्मा का बयान भारतीय जनता पार्टी की नीयत में ही खोट को उजागर करता है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री फरसे से ब्राह्मणों की गर्दन काटने की बात करते दिखे तो कभी अपने कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ लट्ठ उठाने की सीख देते नजर आये। इनके पूर्व मंत्री गांवों में बंदूके बांटने की बात करते हैं। इससे स्पष्ट है कि इनकी मंशा प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की रही है। भाजपा के नेता अहंकार में इस कदर चूर हैं कि अरविंद शर्मा ने ‘25 साल तक बीजेपी राज करेगी’ जैसा बयान दे डाला। जबकि, कौन कितने समय तक राज करेगा, ये तय करने का पूर्ण अधिकार देश और प्रदेश की जनता को है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?