न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 108.21 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटे के दौरान 10,853 नए मामले सामने आए हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.24 प्रतिशत। मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान 12,432 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,37,49,900 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.42 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। भारत में वर्तमान में 1,44,845 सक्रिय मामले हैं,बीते 260 दिनों में सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है,पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से कम हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.28 प्रतिशत है; पिछले 44 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 61.48 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।