Home haryana हनीट्रैप में जेई को फंसा 25 लाख मांगे,बंधक बनाकर डेढ़ लाख ऐंठे,बकाया राशि के 4 चेक लिए,दंपती समेत 4 पर एफआईआर

हनीट्रैप में जेई को फंसा 25 लाख मांगे,बंधक बनाकर डेढ़ लाख ऐंठे,बकाया राशि के 4 चेक लिए,दंपती समेत 4 पर एफआईआर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की डिमांड करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जेई को बंधक बनाकर बनाकर डेढ़ लाख रुपये मौके पर ही वसूल लिए, जबकि साढ़े 23 लाख की राशि के चार चेक ले लिए। शहर थाना पुलिस ने दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव पालवां निवासी नरेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जेई के पद पर कार्यरत है। तीन साल पहले उसकी गाड़ी पर गांव पालवां निवासी रामदिया चालक का काम करता था। एक साल पहले रामदिया बिना बताए ही नौकरी छोड़कर चला गया। इसी दौरान रामदिया की पत्नी सोनिया उससे फोन पर बात करने लगी और दोनों के बीच में शारीरिक संबंध बन गए। 11 नवंबर को सोनिया का फोन आया कि उसके पेट में दर्द है और वह गांव बड़ौदा के बस अड्डे पर खड़ी है और उसने पेट का अल्ट्रासाउंड करवाना है। वह गाड़ी लेकर बड़ौदा से सोनिया को बैठाकर जींद के पुष्पा अल्ट्रासाउंड पर ले आया।

जब वह अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचे तो सोनिया का पति रामदिया पहले से वहां पर मौजूद था और उसको उनके संबंधों के बारे में पता चल गया। इसके बाद रामदिया ने उसे गाड़ी से नीचे उतार कर साइड वाली सीट पर बैठा लिया। गाड़ी में उसकी पत्नी सोनिया भी सवार हो गई। इसके बाद आरोपित रामदिया उसको कैथल रोड पर एक कालोनी में गांव घोघड़ियां निवासी प्रदीप के मकान पर ले गया। जहां पर आरोपित रामदिया ने अपने साले को भी बुला लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और सोनिया को साथ में बैठाकर आरोपितों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसको दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां पर मौजूद प्रदीप घोघड़ियां ने उसको कहा कि वह उसका समझौता करवा देगा, लेकिन उसके बदले में पांच लाख रुपये की राशि अलग से लेगा। रामदिया ने कितने रुपये लेने है, वह खुद बता देगा। इसके बाद फिर से रामदिया ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि अगर दुष्कर्म के मामले से बचना है तो 25 लाख रुपये देने होंगे। आरोपितों ने कहा कि इसमें से 10 लाख रुपये की राशि आज ही देनी होगी और बाकि की राशि के चेक दे देना।

उसके पास दस लाख रुपये की राशि नहीं थी, इसलिए अपने दो जानकारों से डेढ़ लाख रुपये मंगवाकर आरोपितों को दे दिए। इसके बाद आरोपित उसकी गाड़ी से चेकबुक निकाल लाए। जहां पर आरोपितों ने एक चेक पर पांच लाख, दूसरे में सात लाख, तीसरे में तीन लाख व चौथे चेक में साढ़े आठ लाख रुपये की राशि भरकर उस पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपितों ने उसको देर रात छोड़ दिया। 12 नवंबर सुबह फिर से रामदिया व आरोपित प्रदीप के फोन आने शुरू हो गए और राशि का जल्द से जल्द व्यवस्था करने का दबाव बनाया। बाद में आरोपितों से परेशान होकर शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ राजबीर सिंह ने कहा कि जेई की शिकायत पर गांव पालवां निवासी रामदिया, उसकी पत्नी सोनिया, गांव घोघड़ियां निवासी प्रदीप व रामदिया के साले के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाकर वसूली करने का मामला दर्ज किया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?