कार्यशाला में छात्राओं को दी गई जानकारियां
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा माइक्रोसॉफ्ट एक्सल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न संकायो की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। वाणिज्य विभाग की सहायक प्रवक्ता नवज्योति पराशर ने इस कार्यशाला में छात्राओं को माइक्रोसॉफ्ट एक्सल पर किस प्रकार कार्य किया जाए, इसकी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर महाद्यिालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल, कार्यशाला की संयोजिका डा. कर्णिका गुप्ता तथा महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाएँ भी मौजूद रही। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने वाणिज्य विभाग को इस कार्याशाला को आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।