जयपुर। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम जाकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 मैच देखा और भारतीय क्रिकेट टीम की हौंसला अफजाई की। इससे पहले मुख्यमंत्री के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचने पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत एवं आरसीए के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।