Home Kurukshetra News खेल मंत्री ने साईकिल चलाकर लोगों को दिया मास्क पहनने का संदेश

खेल मंत्री ने साईकिल चलाकर लोगों को दिया मास्क पहनने का संदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेस्क संवाददाता

पिहोवा, 11 सितंबर। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से खुद साईकिल चलाई और लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरियां बनाए रखने का संदेश दिया। इतना ही नहीं, खेल मंत्री संदीप सिंह ने खुद दुकानों पर जाकर आम नागरिकों को मास्क भी वितरित किए। जिला प्रशासन की तरफ से पिहोवा के पुराने विश्राम गृह के सामने शुक्रवार को मास्क पहनने और सामाजिक दूरियां बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने इस जागरुकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इससे पहले खेल मंत्री संदीप सिंह ने स्वयं साईकिल चलाई और लोगों को साईकिल चलाने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरियां बनाए रखने व नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। इसके साथ ही खेल मंत्री ने जिला रैडक्रास सोसायटी की तरफ से दुकानदारों व आम नागरिकों को लगभग 100 मास्क वितरित किए।

खेल मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से पिहोवा शहर भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां पर कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इस वायरस से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरियां बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस अहम विषय के प्रति लोगों को जागरुक करना बहुत जरूरी है। इस जागरुकता रैली के आयोजन के लिए उपायुक्त शरणदीप बराड़ और एसडीएम सोनू राम बधाई के पात्र हैं। इस प्रकार की रैली के आयोजन से लोगों में जागरुकता आएगी और लोग कोरोना वायरस के बचाव हेतु निश्चित रूप से सावधानियां बरतेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह जागरुकता रैली पिहोवा शहर व गांवों में लोगों को जागरुक करेगी। इन जागरुकता रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाएगा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करे और सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करें। इस अभियान में सभी नगर पार्षद और शहरवासी भी अपना सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से प्रभावित है और कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो कि एक चिंता का विषय है।

इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए आम नागरिक अहम भूमिका निभा सकते है। अगर आमजन कोविड-19 के नियमों की पालना करेंगे तथा मुंह पर मास्क लगाकर रखेंगे और सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करेंगे तो निश्चित ही कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय लोगों को इस विषय के प्रति जागरुक करना बहुत जरुरी है। प्रशासन द्वारा निकाली जा रही साईकिल जागरुकता रैलियों के माध्यम से लोगों को जानकारी मिलेगी की मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाने से कुरुक्षेत्र को कोरोना के प्रकोप से बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में एनजीओ भी अपना योगदान दे सकते है। सभी एनजीओ सोशल डिस्टैंस और मास्क पहनने के नियमों की पालना करने हेतू लोगों को इन विषयों के प्रति जागरुक करे। इस मौके पर एसडीएम सोनू राम, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, साईकलिंग कोच पंजाब सिंह, अक्षय नंदा, गुरप्रीत कम्बोज, रमेश वर्मा, राकेश पुरोहित, गुरमेहर विर्क आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?