Home haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में 35 हजार 756 लोगों ने पहले दिन क्विज में दिया प्रश्नों का जवाब

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में 35 हजार 756 लोगों ने पहले दिन क्विज में दिया प्रश्नों का जवाब

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त मुकुल कुमार ने क्विज के आगाज पर लोगों को दी शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 की क्विज प्रतियोगिता शुरु

18 दिन प्रतिदिन पूछे जाएंगे 10 प्रश्न, सोमवार को आएगा परिणाम

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के पहले इवेंट क्विज़ में पहले ही दिन देश विदेश के 35 हजार 756 लोगों ने प्रश्नों का जवाब दिया है। इस साल लोगों ने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में ऐतिहासिक एवं रिकार्ड तोड़ पंजीकरण करवाया है। इससे पहले क्विज शुरू होने से अंत तक पिछले वर्ष केवल 15 हजार लोगों ने ही पंजीकरण करवाया था। इस शानदार आगाज के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार ने क्विज में शिरकत करने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के साथ ऑनलाइन प्रणाली से साथ जोड़ने के लिए देश विदेश के लोगों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही 35 हजार 756 लोगों ने भाग लिया है।

यह अब तक का रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण है। इससे पहले गत वर्ष केवल 15 हजार लोगों ने ही अपना पंजीकरण करवाया था। उन्होंने कहा कि आगामी 18 दिनों में पंजीकरण करवाने वालों का आंकड़ा करीब 50 हजार तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला व उनकी टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के पहले दिन का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के साथ जोड़ने के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता  किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता को 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

इस महोत्सव में 18 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में रोजाना 10 प्रश्न पूछे जाएंगें। यह सभी प्रश्न महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता व आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से रोजाना 5 विजेताओं को 500-500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के समापन यानि 18 दिनों बाद 25 लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगें। सभी विजेताओं को 1000-1000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं टॉप 20 लोगों को इनसाइक्लोपीडिया ऑफ गीता आईजीएम-2021 के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से क्विज प्रतियोगिता के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाले मोटिवेटरों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के समापन पर 10 मोटिवेटरों को 1000-1000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक  लोग शिरकत करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?