न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर विरासत हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाणा में हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर यूक्रेन के कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर यूक्रेन से विरासत के विशेष निमंत्रण पर पहुंचे कलाकार मि. दत्तात्रेय, मिस ओलगा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया। इसके साथ ही यूके्रन के छात्रों ने अपने बैंड के माध्यम से लोक सांस्कृतिक रंग बिखेरे और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हरविन्द्र राणा ने गीता के ज्ञान के माध्यम से लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर बुद्धा कॉलेज करनाल के फाईन आर्ट्स के विद्यार्थी ने भी अपनी प्रस्तुती दी। इस मौके पर हरियाणवी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। जिसके माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के विविध स्वरूप देखने को मिले।