Home Kurukshetra News भारत में अब कोविड के 93,733 सक्रिय मामलें, 555 दिनों में सबसे कम केस

भारत में अब कोविड के 93,733 सक्रिय मामलें, 555 दिनों में सबसे कम केस

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 129.54 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में वर्तमान में 93,733 सक्रिय मामले,555 दिनों में सबसे कम मामले हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.27 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.36 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 9,525 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,40,89,137 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते चौबीस घंटे के दौरान 8,439 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.70 प्रतिशत है,पिछले 65 दिनों से 2 प्रतिशत से कम हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.76 प्रतिशत है; पिछले 24 दिनों से 1 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 65.06 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?