Home haryana पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुति देंगे ट्रांसजेंडर-संजय भसीन

पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुति देंगे ट्रांसजेंडर-संजय भसीन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संजय भसीन ने बताया कि इस बार गीता जयंती महोत्सव में ट्रांसजैंडर भी अपनी प्रस्तुति से सभी को मोहित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसजैंडर देविका मंगलामुखी के निर्देशन में 10 दिसम्बर को मुख्य मंच पर दिन के समय शिखण्डी पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। संजय भसीन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष गीता जयंती महोत्सव में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार गीता जयंती का आकर्षण होते हैं, किंतु कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा पहली बार ट्रांसजैंडर को भी गीता महोत्सव में मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग विधा से जुड़े कलाकार भी मुख्य मंच पर दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी प्रतिभा दिखाएगें। 9 व 13 दिसम्बर को जहां उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला की ओर से उत्तर-पूर्व व दक्षिण भारत से आए कलाकार अपना हुनर दिखाएगें, वहीं 11 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इसके अलावा 12 व 14 दिसम्बर को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

बांग्लादेश, अफ्रीका, सिक्किम, नेपाल, भूटान के कलाकार भी पहुचेंगे गीता महोत्सव में

संजय भसीन ने बताया कि विभाग की ओर से मुख्य मंच पर दिन के समय तीन दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विदेशी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में बांग्लादेश, अफ्रीका, सिक्किम, नेपाल, भूटान सहित सात देशों के कलाकार अपने देश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे।

हरियाणा कला परिषद के निदेशक व गीता जंयती सांस्कृतिक आयोजन के नोडल अधिकारी संजय भसीन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद के द्वारा पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की मधुर गायकी से होगा, जिसमें कृष्ण और राधा के भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?