Home Kurukshetra News पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ के पैचवर्क का कार्य 72 घंटे में होगा पूरा:राजकुमार सैनी

पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ के पैचवर्क का कार्य 72 घंटे में होगा पूरा:राजकुमार सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने सडक़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को दिए पैचवर्क करने के आदेश

सीएम के समक्ष पहली बार लाया गया सडक़ निर्माण कार्य का मामला

निर्माण कार्य में भी अब आएगी तेजी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक की सडक़ के पैचवर्क का कार्य 72 घंटे में पूरा हो जाएगा और इस सडक़ का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। इस सडक़ के पूरे मामले को पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाया गया है। इस मामले के संझान में आते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को 72 घंटे के अंदर पैचवर्क का कार्य पूरा करने के आदेश भी दिए है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व भाजपा बुद्घिजीवी प्रकोष्ठï के जिला संयोजक पवन आश्री बुधवार को चंडीगढ़ में पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले। मुख्यमंत्री के समक्ष सडक़ निर्माण कार्य विस्तार से जानकारी रखी की पिछले 6 सालों से सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक यह सडक़ निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस सडक़ को लेकर शहर का प्रत्येक नागरिक है और रोजाना भारी समस्या का सामना भी राहगिरों को करना पड़ रहा है। इस सडक़ का निर्मार्ण कार्य अभी भी काफी समय से रुका पड़ा है। इस सडक़ के लिए एजेंसी ने बीच-बीच में से सडक़ का निर्माण किया है और एक तरफ की सडक़ का निर्माण कार्य अधुरा छोड़ा हुआ है। इस सडक़ के कारण रोजाना दुर्घटनाएं भी हो रही है। इसके साथ ही अब अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन चल रहा है और 9 दिसंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम भी शुरु होने जा रहे है। इस महोत्सव के दौरान सडक़ का निर्माण कार्य तो शुरु नहीं हो सकता। इसलिए पैचवर्क के कार्य को पूरा करवाया जाए ताकि लोगों को सडक़ के कारण परेशानी ना हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समस्या को सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत आलाधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि पिपली से थर्ड गेट तक का मामला पहली बार उनके संज्ञान में लाया गया है। इस सडक़ के कारण सभी लोग परेशान है और महोत्सव भी चल रहा है। इसलिए आगामी 72 घंटों में पैचवर्क का कार्य पूरा किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पैचवर्क का कार्य पूरा होने के कारण लोगों को काफी हद तक सडक़ के गड्डïों से निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी केा विभाग की तरफ से देरी पर पहले ही करीब 4.50 करोड़ का जुर्माना लगाया है और इस मामले को लेकर कुछ कानूनी कार्रवाई भी चल रही है। इस सडक़ के निर्माण कार्य पर 57 करोड़ रुपए की राशि सरकार की तरफ से खर्च की जानी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?