न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री स्थाणीश्वर महादेव मंदिर में सर्वे भवंतु सुखिनः संस्था की तरफ से जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। विधायक सुभाष सुधा, महंत बंसीपुरी, स्वामी रोशनपुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी मनोहर गिरी, स्वामी महेशपुरी ने करीब 300 स्कूली बच्चों को जर्सियां, जूते, जुराबे व अन्य जरुरी सामान वितरित किया। विधायक ने कहा कि संस्था ने एक सराहनीय कार्य किया है इससे दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। संस्था के संस्थापक जयपाल शास्त्री ने मेहमानों का स्वागत कर संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राकेश मेहता, जोगिन्द्र शर्मा, अंजु शर्मा, मनोज गोयल, भजन सिंह, सूर्य प्रकाश गौतम आदि उपस्थित थे।