आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान का तीर्थोद्धार सभा ने किया स्वागत
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी सीता देवी के सम्मान का स्वागत किया ब्राह्मण नेताओं ने
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की संरक्षक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमर नाथ शर्मा की धर्मपत्नी सीता देवी का सरकार द्वारा किये गये सम्मान का ब्राह्मण नेताओं ने स्वागत किया है। ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में राज्य सरकार का यह कार्य स्वागत योग्य है। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा पदाधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान पूरी सभा एवं ब्राह्मण समाज के लिये गौरव की बात है।
सभा के मुख्य सलाहाकार एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा, प्रधान पंडित पवन शर्मा शास्त्री, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम तिवाड़ी, उपाध्यक्ष एवं पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, पृथ्वीनाथ गौतम, कोषाध्यक्ष विजय अत्री सभा के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक एवं बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव केके कौशिक, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं सभा के पूर्व प्रधान जलेश शर्मा, पूर्व प्रधान यशेंद्र शर्मा सहित, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज कौशिक सहित अनेक ब्राह्मण नेताओं एवं अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी एवं हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के संरक्षक पवन शर्मा पहलवान, शिवशक्ति सेवा मंडल के सरंक्षक एवं हिंद संग्राम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके मोदगिल ने कहा कि स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी एवं तीर्थोद्धार सभा की संरक्षक सीता देवी के सम्मान का स्वागत करते हुए कहा कि इनके पति पंडित अमर नाथ शर्मा ने देश की आजादी के लिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी के रुप में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी, जोकि सभा के लिये ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज के लिये गौरव की बात है। पंडित अमर नाथ शर्मा एक कर्मयोद्धा थे और उनका परिवार प्रारंभ से ही सभा के साथ जुड़ा है।