न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,26 जुलाई। पुलिस ने 13 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म करने व देह व्यापार के धंधे में धकेलने के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह बताया गया है जिला के एक गांव वासी 13 वर्षीय बच्ची 27 जनवरी 2020 को लापता हुई थी। जब इस बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो उसके परिजनों ने 30 जनवरी को थाना पिपली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि नाबालिग लड़की करीब ढाई माह बाद पुलिस ने बरामद की थी। तब पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। इस बीच बच्ची के साथ दरिंदगी हुई उसके बयान कलमबद्ध किये गये थे। कुरुक्षेत्र की जिला कप्तान आस्था मोदी ने इस कृत्य में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे। तभी से इनकी तलाश जारी थी और कई जगह छापेमारी की गई थी। पुलिस कप्तान ने बताया है कि महिला पुलिस उपाधीक्षक ममता सौदा, महिला थाना प्रभारी सुनीता रावत अन्य पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए आरोपी सोनू उर्फ सोनू खान पुत्र मदन लाल वासी समानी, जिला करनाल, हाल आकाश नर्सरी कुरुक्षेत्र, संदीप कुमार पुत्र ईश्वर सिंह वासी बीड़ पिपली, दिनेश पुत्र नरेश वासी फतुहपुर, अशोक पुत्र रामकिशन वासी सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र, बीर कुमार पुत्र महेंद्रराम वासी उमरी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता ने बताया पुलिस को बताया था कि दरिंदों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा किया था और दुष्कर्म के बाद खेड़ी मारकंडा में रह रही काजल नाम की एक महिला के पास के लिए छोड़ दिया था। जहां उसके उससे जबरन देह व्यापार में धकेला गया। महिला उपाधीक्षक ममता सौदा, महिला थाना प्रभारी सुनीता रावत सहित टीम ने छापामारी करते हुए आरोपी डिंपल गोयल पुत्र फूलचंद गोयल निवासी सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र, रवि प्रकाश पुत्र चंद्रभान निवासी दर्रा खेड़ा थानेसर को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है,पुलिस यह भी सुराग लगे हैं कि इस प्रकरण में और भी लंबी चेन हो सकती है।