Home Kurukshetra News ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों की सतर्कता जरूरी : पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला

ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों की सतर्कता जरूरी : पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला

by ND HINDUSTAN
0 comment

पुलिस अधीक्षक ने राहगीरों को मास्क व तुलसी का पौधा किया वितरित

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने वितरित किए मास्क

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने कहा कि कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। लोगों को वर्तमान में इससे न घबराते हुए संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक जरूरतें जैसे कि पूरी तरह से मास्क का प्रयोग, हाथों को हमेशा सैनिटाइज करना, लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखना आदि का ध्यान रखना चाहिए। वे सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा अर्जुन चौक पर आयोजित मास्क व पौधा वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने अंतरराष्टÑीय गीता महोत्सव में आने वाले लोगों को मास्क व तुलसी का पौधा वितरित किया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को तुलसी का पौधा अपने घरों पर लगाकर उसके साथ सेल्फी लेकर पुलिस विभाग के पास भेजने बारे भी कहा।

उन्होंने लोगों को कोविड-19 के नए वेरिएंट बारे जागरूक भी किया। उन्होंने मास्क व पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने पर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों की सराहना की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, संरक्षक नरेश सैनी, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, जिला प्रधान पुनीत सेतिया, को-आर्डिनेटर अविनाश कौर, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल गोलन, सदस्य कर्मवीर सैनी, जगतार ग्रोवर व खुशी ने भी बिना मास्क घूम रहे आॅटो चालक, दो पहिया वाहन चालक व राहगीरों को मास्क वितरित किए। संरक्षक नरेश सैनी ने बताया कि तुलसी का धार्मिक महत्व अधिक है। वहीं इसके औषधीय गुणों से यह कोरोना वायरस पर काफी असरकार भी है। प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि जनता ने एक साल पहले लंबा लॉकडाउन झेला है। वैसा लॉकडाउन फिर न लगे, इसके लिए हमें खुद से जागरूक होना पड़ेगा। बिना मास्क लगाए घर से न निकलें। इस अवसर पर पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?