कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जनवरी, फरवरी और मार्च माह में पटवारी, कैनाल पटवारी व ग्राम सचिव के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं का आयोजन कुरुक्षेत्र जिले में किया जाना है। इन परीक्षाओं के सफल आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रतिनिधि कमलजीत सैनी भी भाग लेंगे। सभी अधिकारी इस बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी नगराधीश सतबीर कुंडू ने दी है।