Home haryana बहन भाई को सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे 23 लाख 43 हजार,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बहन भाई को सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे 23 लाख 43 हजार,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

by ND HINDUSTAN
0 comment

फर्जी रोल नंबर व कोड भेजने का आरोप, सेलैक्शन न होने पर राशि वापस मांगी तो दी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।भाई बहन को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे तथा फर्जी रोल नंबर व कोड भेजकर 23 लाख 43 हजार रुपये हडपने पर सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की खिलाफ धोखाधडी अमानत में ख्यानात का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव जलालपुरा कलां निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही अनिल से पुरानी जान पहचान रही है। अनिल ने बताया कि उसकी अधिकारियों तथा सरकार में अच्छी पकड है और वह उसके बच्चों को नौकरी लगवा देगा। वर्ष  2019 में अपने बेटे सोमबीर तथा बेटी पिंकी को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए कहा। जिसकी ऐवज में अनिल ने राशि की डिमांड की। पहले चरण में अनिल को 18 लाख रुपये तथा दूसरे चरण में पांच लाख 43 हजार रुपये दिए गए।

अनिल ने दोनों के फर्जी रोल नंबर तथा उनके कोड भी भेजे। सलैक्शन न होने पर बेटी पिंकी का बैंक खाता न होने तथा बेटे सोमबीर का वजन कम होना बताया। दोबारा फिर से सलैक्शन करवाने की बात कही। फिर से दोनों की फर्जी रोल नंबर तथा कोड भेज दिए गए। बावजूद इसके पिंकी तथा सोमबीर का सलैक्शन नही हुआ। जब उसने अनिल पर राशि देने के लिए दबाव बनाया तो उसने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर अनिल के खिलाफ धोखाधडी अमानत में ख्यानात का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सदर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर राशि हडपने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?