Home haryana श्री मनसा देवी मंदिर में सीएम मनोहर लाल ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए की पूजा,महामृत्युंजय यज्ञ में दी पूर्णाहुति

श्री मनसा देवी मंदिर में सीएम मनोहर लाल ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए की पूजा,महामृत्युंजय यज्ञ में दी पूर्णाहुति

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की और महामृत्युंजय यज्ञ में पूर्णाहुति दी। उन्होंने श्री माता मनसा देवी से कोविड-19 की परिस्थितियों में प्रदेशवासियों के  स्वास्थ्य की सुरक्षा की भी कामना की।  इससे पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने महामृत्युंजय यज्ञ की शुरूआत की और मुख्यमंत्री ने इसमें पूर्णाहुति दी। 

मुख्यमंत्री ने यज्ञ में आहुति डालने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई, वह बहुत ही गंभीर घटना थी। ऐसी स्थिति में हम प्रधानमंत्री की लंबी आयु व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। पंचकूला में आज श्री माता मनसा देवी मंदिर व यज्ञशाला में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ में प्रधानमंत्री की दीर्घायु व सुरक्षा की कामना के लिए आहुति दी है। उन्होंने कहा कि महामाई का आशीर्वाद हम सब प्रदेशवासियों पर बना रहे और जल्द ही हरियाणा कोरोना महामारी से मुक्त हो।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में सबसे बड़ा पद प्रधानमंत्री का होता है और वे जहां भी जाते हैं, उनकी सुरक्षा व रास्ते सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है। पंजाब में शासन व प्रशासन प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा, इसलिए हम पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं। इससे पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुई, जब प्रधानमंत्री को किसी राज्य में इस तरह रोका गया हो।

इस मौके पर अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया, सीईओ माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष भाजपा अजय शर्मा, भाजपा नेता ओमप्रकाश देवीनगर, श्यामलाल बंसल, कृष्ण ढुल, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पार्षद हरेंद्र मलिक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?