Home Kurukshetra News नियमों की अनदेखी करने वाली दुकानों को किया जाएगा सील:नरेंद्रपाल

नियमों की अनदेखी करने वाली दुकानों को किया जाएगा सील:नरेंद्रपाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। उपमंडल अधिकारी नागरिक नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के नए ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण काफी बढ़ चुका है। इसकी रोकथाम व आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा हिदायतें जारी की गई हैं, जिनकी पालना करके कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि उपमंडल थानेसर में कुछ दुकानें सरकार व प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना नहीं कर रहीं, जिसकी वजह से कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो दुकानें कोविड-19 के नियमों की पालना नहीं कर रही, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन दुकानों को सील किया जाएगा।

इसके तहत प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है और इस प्रकार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा उनकी दुकानों को सील किया जाएगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार निरीक्षण करते रहें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कोविड नियमों को कड़ाई से लागू करवाने के लिए पुलिस विभाग किसी प्रकार की ढील न बरते। प्रतिदिन सायं 6 बजे के बाद दुकानें बंद रखने, रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू आदि आदेशों की कड़ाई से पालना करवाई जाए।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कह कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 से संबंधित कोविड वैक्सीनेशन का कोर्स लगवाना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना और समय-समय पर सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना कर स्वयं व अपने परिवार को इस महामारी के प्रकोप से बचाना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?