Home Kurukshetra News कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्तियों का कैलेंडर, अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्तियों का कैलेंडर, अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान 

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को इस वर्ष की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इस वर्ष  अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 7, 8 और 9 मई को होगी। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा मई में होगी, जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा मई और जून में करवाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला सहायक भर्ती की परीक्षा 4 जून को, कनिष्ठ अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) भर्ती परीक्षा 18-19 जून को, पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा जुलाई में, तहसील राजस्व लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा सितंबर में करवाई जाएगी।
शर्मा ने बताया कि वनपाल और वनरक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर में, सुपरवाइजर और महिला अधिकारिता भर्ती परीक्षा नवंबर में और कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा दिसंबर में करवाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?