Home haryana गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरांगना सीता देवी को किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरांगना सीता देवी को किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
1 comment

हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धु्म्मन सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम कर रही है सम्मान कार्यक्रम

न्यूज डेक्स संवाददाता 

कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड राज्य सरकार के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच और भाजपा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी स्व. अमरनाथ शर्मा की वीरांगना सीता देवी को उनके घर आकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने भी सीता देवी को शॉल ओढ़ाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस उनके सहयोगी स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ शर्मा को नमन किया। धुम्मन सिंह किरमिच ने इस मौके पर कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा देशभर में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती समारोह के साथ गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के प्रयासों से इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी वीरांगनाओं के सम्मान कार्यक्रम और उन्हें घर घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में अहम योगदान देने वाले कई वीर सपूतों को भुला दिया गया। आजादी मिलने के बाद कांग्रेसी सरकार ने सिर्फ एक परिवार और उनके चहेतों को ही स्वतंत्रता सेनानी मान कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया, जबकि बिना किसी चाहत के और देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को गुमनामी के अंधेरे में झोंक दिया गया या फिर उन पर तरह तरह के अत्याचार हुए,लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की पूरी टीम उन स्वतंत्रता सेनानियों को पूरा सम्मान देने का काम कर रही है, जिसके वह असली हकदार है। थानेसर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने कहा कि उन्हें वीरांगना सीता देवी को सम्मानित करने में गौरव महसूस हो रहा है।भाजपा ने 23 जनवरी को सांसद नायब सैनी और विधायक सुभाष सुधा एवं पूरी भाजपी की टीम के साथ उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह में सम्मान कार्यक्रम के लिये विशेष तौर पर आमंत्रित किया था,लेकिन उस दिन उनका नारनौल में सम्मान कार्यक्रम होने की वजह से वह नहीं पहुंच सके थे। इसलिये भाजपा की ओर से आज उन्हें घर आकर सम्मानित किया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?