Home haryana कुवि के यूआईईटी व कंप्यूटर साइंस विभाग के 6 विद्यार्थी आईटी कम्पनी में चयनित

कुवि के यूआईईटी व कंप्यूटर साइंस विभाग के 6 विद्यार्थी आईटी कम्पनी में चयनित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता 

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी व कंप्यूटर साइंस विभाग के 6 विद्यार्थियों का चयन मोहाली स्थित प्रमुख आईटी कंपनी डिलर मैट्रिक्स में हुआ है। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने यूआईईटी व कंप्यूटर साइंस विभाग की पूरी टीम को भी बधाई दी। कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। 

केयू सेंटर फॉर ट्रेनिंग इंटर्नशिप एंड एंप्लॉयमेंट के कोऑर्डिनेटर डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि डीलर मैट्रिक्स एक जानी-मानी आईटी कम्पनी है और विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत हुआ है। उन्होंने बताया कि यूआईईटी और कंप्यूटर साइंस विभाग के लगभग 80 विद्यार्थियों ने इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में भाग लिया। पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई जिसमें सबसे पहले विद्यार्थियों की एक ऑनलाइन परीक्षा कंपनी के द्वारा ली गई उस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का दो चरणों में साक्षात्कार आयोजित किया गया। व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर 6 विद्यार्थियों का चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में किया गया। चयनित विद्यार्थियों में रिषिता अग्रवाल, कुशाग्रा गुप्ता, वैभव कुमार, माजिद, गरिमा गुप्ता और सचिन पुंडीर शामिल है।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि इन विद्यार्थियों को 4लाख 50 हजार वार्षिक पैकेज मिला है और यह विद्यार्थी अपनी अंतिम परीक्षा के बाद कंपनी में ज्वाइन करेंगे। डॉ. सुनील ढींगड़ा ने भी विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता प्रकट की। यूआईईटी के को-कोऑर्डिनेटर डॉ. निखिल मारीवाला, कंप्यूटर साइंस के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. चंद्रकांत और विद्यार्थियों की टीम ने इस पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए प्रो. सीसी त्रिपाठी व प्रो. राजेन्द्र नाथ ने सभी को शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?