परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने पूर्व मुख्यमंत्री को गंगा जल किया भेंट
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 16 सितंबर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में देर शाम राज्य के अनेकों पूर्व मंत्रियों एवं अपने साथियों के दलबल के साथ पहुंचे। देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हुड्डा का विद्यापीठ में स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विद्यापीठ में सर्वप्रथम ब्रह्मचारी के सान्निध्य में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और भोलेनाथ की शरण प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, अशोक अरोड़ा, जय प्रकाश जे पी, हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, लाडवा विधायक मेवा सिंह, भारत भूषण बतरा, पवन गर्ग, मेहर सिंह रामगढ़, जलेश शर्मा, हरप्रीत चीमा, पृथी सिंह तुर्क, प्रवेश राणा, सुरेंद्र फौजी व राय साहब शर्मा इत्यादि भी मौजूद थे। विद्यापीठ में पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें शाल भेंट की और साथ ही उन्हें हरिद्वार लाया गया गंगा जल भेंट किया।
ब्रह्मचारी ने कहाकि हुड्डा की गंगा के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि ने उन्हें आर्शीवाद दिया और उनकी रक्षा की। उन्होंने कहाकि जिस प्रकार गंगा निरंतर जन कल्याण के लिए बहती रहती है, उसी प्रकार हुड्डा भी गंगा भांति जनता की सेवा करते रहें। ब्रह्मचारी ने कहाकि गंगा से मिले जीवनदान के बाद हुड्डा ने लोगों की सेवा के लिए विचारधारा बनाई है यह सराहनीय है। हुड्डा ने कहाकि गंगा में डूबता समय मौत को बहुत नजदीक से देखा है तो उसी समय प्रण किया था कि उनका शेष जीवन केवल जनता की सेवा में लगा रहेगा।
उन्होंने कहाकि उन्हें कुरुक्षेत्र की जनता सदा प्रेम मिला है, वह यहां की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उनका जयराम विद्यापीठ से भी बहुत प्रेम है और विद्यापीठ से उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिलता है। उनकी जयराम विद्यापीठ के प्रति सदा इसी प्रकार आस्था रहेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहाकि हुड्डा की जयराम विद्यापीठ से बहुत पुराना रिश्ता है जिस पर शब्दों में उल्लेख करना मुश्किल है।
उन्होंने भी हुड्डा तथा उनके साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, महंत महेश मुनि, श्रवण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, एस एन गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, यशपाल राणा, भूप सिंह सैनी, प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।
