Home haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

by ND HINDUSTAN
0 comment

सहायक प्रोफेसर के 82 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 फरवरी से शुरू, अंतिम तिथि 28 फरवरी


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुवि के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के 82 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विषयों के 77 सहायक प्रोफेसर (बजटिड) व 5 सहायक प्रोफेसर विधि विषय में (एसएफएस) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार 7 फरवरी से इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कुवि के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है।

इन विभागों में सहायक प्रोफेसर के लिए कर सकेंगे आवेदन
डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि 7 फरवरी से पात्र उम्मीदवार कुवि के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार कुवि के बॉटनी विभाग, कॉमर्स विभाग, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय, अर्थशास्त्र, शिक्षा विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, अंग्रेजी विभाग, विदेशी भाषा विभाग, हिन्दी, गृह विज्ञान, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज, विधि विभाग, माइक्रोबायोलॉजी, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विभाग, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत एवं इंडोलॉजिकल स्टडीज, संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग, सोशल वर्क, सांख्यिकी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च, यूनिवर्सिटी ऑफ स्कूल मैनेजमेंट तथा विधि संस्थान में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?