करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अपने करनाल दौरे के दौरान अशोक सुखीजा के पिता श्री मनोहर लाल सुखीजा के देहांत पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक प्रकट किया और परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों का ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा उपस्थित रहे।