Home haryana चौधरी सर छोटूराम ने जीवन पर्यंत जनसेवा एवं किसान कल्याण के लिए किया संघर्ष-राजकुमार कपूर

चौधरी सर छोटूराम ने जीवन पर्यंत जनसेवा एवं किसान कल्याण के लिए किया संघर्ष-राजकुमार कपूर

by ND HINDUSTAN
0 comment

सर छोटूराम ने समाज को संदेश दिया कि लडक़ा व लडक़ी में कोई अंतर नहीं है

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर ने चौधरी छोटूराम की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने जनसेवा और किसान कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया। उन्होंने न केवल किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि उन्होंने मजदूरों, वंचितो एवं शोषितों के कल्याण के लिए भी कार्य किए। मीडिया कोर्डिनेटर ने कहा कि चौधरी सर छोटूराम का जीवन संघर्ष की एक अद्भूत गाथा है।

उन्होंने किसानो और गरीबो की स्थिति को सुधारना अपना कत्र्तव्य समझा। समाज के उत्थान में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सन् 1916 में रोहतक के न्यायालय में वकालत शुरू की तथा वकालत के साथ-साथ आम जनता की सामाजिक व आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना शुरू किया। सर छोटूराम ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, बहू विवाह, साम्प्रदायकिता, अंधविश्वास, निरक्षता, छूआछूत व जाति भेदभाव का अवरोध किया। वे लैंगिक न्याय, समानता और पुनर्विवाह के कट्टïर समर्थक थे। उन्होंने सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए भी कार्य किया। चौधरी सर छोटूराम ने अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर समाज को संदेश दिया कि लडक़ा व लडक़ी में कोई अंतर नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में चौधरी छोटूराम की सोच आज भी प्रासंगिक है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?