Home haryana अब गूगल मीट से सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगी कुवि परीक्षाओं की प्रोक्टरिंग

अब गूगल मीट से सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगी कुवि परीक्षाओं की प्रोक्टरिंग

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऑडियो के साथ स्क्रीन/वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आवश्यक होगा सॉफ्टवेयर का प्रयोगः डॉ. हुकम सिंह

आज से शुरू होने वाली कुवि की यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 23 फरवरी से शुरू होने वाली स्नातक (सेमेस्टर) परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु कुवि द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों/संस्थानों व विभागों में आयोजित होने वाली यूजी सेमेस्टर परीक्षाएं ब्लैंडिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड) में आयोजित होंगी। लइस बारे जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि कुवि द्वारा शुरू होने वाली इन परीक्षाओं की अधिसूचना पहले ही संबंधित विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ई-मेल के माध्यम से भेजी जा चुकी हैं ताकि सभी परीक्षार्थियों को समय रहते परीक्षा संबंधी सूचना प्राप्त हो सके। यह सभी गाइडलाइंस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

कुवि द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार संबंधित विभागों, कॉलेजों व संस्थानों को गूगल मीट के माध्यम से परीक्षार्थियों की प्रोक्टरिंग की जानी है। ज्ञात रहे कि गूगल के माध्यम से की जाने वाली गूगल मीट की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग बंद कर दी गई है। अतः प्रोक्टरिंग के दौरान रिकॉर्डिंग करने के लिए गूगल मीट का उपयोग करते समय ऑडियो के साथ स्क्रीन या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए निम्न फ्री/ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाना आवश्यक होगा। जिसमें वोकोस्क्रीन एनजी स्क्रीन रिकॉर्डर, अल्ट्रा वीएनसी स्क्रीन रिकॉर्डर, फ्री कैम, फ्रीसीर, ओबीएस स्टूडियो, कैमस्टूडियो शामिल है।

डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाली यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय के संस्थानों व संबंधित कॉलेजों के सभी परीक्षार्थियों को गूगल फार्म का लिंक संबंधित विभाग व संस्थान की ओर से भेजा जाएगा और गूगल फार्म के जरिए ही विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका समय रहते संबंधित विभाग/संस्थान व कॉलेज में भेज सकेंगे। इसके लिए बकायदा गूगल फॉर्म का लिंक तैयार कर सभी परीक्षार्थियों के पास भेजने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष/प्राचार्य व निदेशक की होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रोक्टरिंग के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए उपरोक्त सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ई-मेल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?