Home haryana कुवि के शिक्षकों को साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिलना गर्व की बातः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के शिक्षकों को साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिलना गर्व की बातः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 7 शिक्षकों को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से सम्मान मिलना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। हरियाणा साहित्य अकादमी हिन्दी एवं हरियाणवी साहित्य के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित की गई संस्था है। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस विभाग के शिक्षक डॉ. महासिंह पूनिया व डॉ. ललित गौड सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए बोल रहे थे।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि डॉ. महासिंह पूनिया सहित इन सभी साहित्यकारों ने हरियाणा लोक साहित्य एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य अपनी एक पहचान बनाए हुए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सफलता के यही मूल मंत्र हैं। 

लोकसम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा टैगोर थियेटर, चंडीगढ़ में हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. महासिंह पूनिया को जनकवि मेहर सिंह सम्मान, प्रो. दिनेश दधीचि को बाबू मुकुंद गुप्त सम्मान, डॉ. ललित गौड को महर्षि वेद व्यास सम्मान, डॉ. कामदेव झा को विश्वामित्र सम्मान, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा को फक्रे हरियाणा सम्मान, डॉ. एसएम मिश्रा को आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान तथा डॉ. लालचंद गुप्त को पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर प्रो. सुनील ढींगरा, डॉ. ललित गौड, डॉ. दीपक राय बब्बर, आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव  गुप्ता व डॉ. महासिंह पूनिया मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?