न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाह व एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष देसराज भटनागर ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार कुलतार बुधवार को ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन का जिला प्रधान नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला प्रधान कुलतार बुधवार ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष देसराज भटनागर का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे बाखूबी व ईमानदारी से निभाएंगे और पत्रकारों के कल्याण और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। कुलतार बुधवार ने कहा कि शीघ्र ही कुरुक्षेत्र जिला की कार्यकारिणी का गठन करेंगे।