न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक।हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के प्रधान हरिओम कौशिक ने बताया कि 14 वी जूनियर हरियाणा राज्य स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता लड़के और लड़कियों के बीच जो कि दिनांक 4 से 6 मार्च को श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ अंजना गुप्ता इनरव्हील क्लब की एडिटर (रोहतक सिटी) ने किया। सभी जिलों की टीमों ने बढ- चढ़कर भाग लिया । लड़कों में पहला मैच रोहतक और पानीपत के बीच खेला गया । जिसमें रोहतक की टीम विजयी रही । दूसरा मैच सिरसा और हिसार की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हिसार की टीम विजय रही ,और तीसरा मैच जींद और फतेहाबाद के बीच खेला गया ,चौथा मैच यमुनानगर और करनाल के बीच खेला गया । लडकियों में भी पहला मैच रोहतक और पानीपत के बीच खेला गया । जिसमें रोहतक की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सिरसा हिसार के बीच खेला गया, इसमें हिसार की टीम विजयी रही। तीसरा मैच जींद और फतेहाबाद के बीच और चौथा मैच यमुनानगर और करनाल के बीच खेला गया । इस अवसर पर बालाजी स्कूल संचालिका रेणुका शर्मा प्रधानाचार्या राजेश्वरी श्योराण व सभी अध्यापकगण मौजूद रहें। साथ ही हरियाणा नेटबॉल के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे