Home haryana भारत विकास परिषद रोहतक शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाखा की पांच महिलाओं का किया सम्मान

भारत विकास परिषद रोहतक शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाखा की पांच महिलाओं का किया सम्मान

by ND HINDUSTAN
0 comment

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. उर्मिला शर्मा शिक्षाविद एवं सचेतक ने नारी को शक्ति बताया

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा राम नगर स्थित शिक्षा भारती स्कूल में नारी का सम्मान समारोह व वार्ता का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद एवं सचेतक डॉ उर्मिला शर्मा उपस्थित रही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में महिला को शक्ति माना है पुरुष के बराबर खड़ा किया गया है उन्होंने कहा कि नारी ईश्वर की बनाई कृति है, जिसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। आज महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है चाहे वह खेल का क्षेत्र हो राजनीति,शिक्षा या फिर औद्योगिक क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से आगे निकल चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारत में महिला को शक्ति व देवी माना है। उन्होंने कहा आज पश्चिम संस्कृति भारत पर हावी हो रही है। जिसे रोकने की जरूरत है, जहां नारी का सम्मान नहीं , वहां कोई भी राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता आज महिला को कमजोर न होकर सशक्त बनने की जरूरत है। महिला हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है उन्होंने कहा कि भारत ही मात्र एक ऐसा देश है जहां बेटियों को पैदा होने पर उन्हें राजकुमारी का दर्जा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को मां पत्नी बहन के रूप में सम्मान मिलता है लिंग अनुपात में भी पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है कार्यक्रम के प्रारंभ में शाखा सदस्य रमेश गोयल ने “नारी का सम्मान यहां की गौरवशाली परंपरा” गीत की सुंदर प्रस्तुति दी मंच का संचालन सीमा शर्मा ने किया स्वागत भाषण शाखा महिला संयोजिका नीलम सहगल द्वारा दिया गया।शाखा द्वारा उषा रानी अग्धि, पुष्प लता चावला,कमलेश अग्रवाल,अंगूरी देवी,प्रोमिला मडिया 5 सदस्यों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रहणी के रूप में अपना विशेष योगदान दिया। समारोह में चंद्रसेन जैन, ओ पी मलिक, आशा सिक्का ने भी अपना वक्तव्य दिया समारोह के अंत में शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन व सचिव विक्रांत शर्मा ने सबका धन्यवाद किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?