सांसद अरविंद शर्मा बोले हरियाणा के लिए सपना न देखे केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी
पंजाब में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का आम आदमी पार्टी को मिला फायदा :- डॉ. अरविंद शर्मा
भाजपा सरकार कर रही है हर वायदा पूरा, महम बार एसोसिएशन
न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की प्रचड जीत हुई है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपने में भी हरियाणा के बारे में न सोचे, क्योकि प्रदेश में दस बार और लगातार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से जो वायदा करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है और सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अब खत्म होने वाली पार्टियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। शुक्रवार को सांसद ने शहर में कई कार्यक्रमों में शिरक्त की। उन्होंने महम के बार एसोसिएशन में लोगों के लिए सुविधा केन्द्र का शिलान्यास व लाइब्रेरी का भी उदघाटन किया। इसके अलावा सांसद ने बाबा मस्तनाथ मठ में चले रहे तीन दिवसीय मेले में भी शिरक्त की और बाबा की स्माधि पर माथा टेका। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व देश और प्रदेश की सरकार हर वर्ग का भला करने की दिशा में अग्रसर हैं।
सांसद ने कहा कि वे लोगों की मांग के अनुरूप विकास परियोजनाओं को लाने की दिशा में अग्रसर हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र वासियों की मांगों को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे सुझावों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई बड़ी योजनाएं शुरू की है, जिसके चलते आज योग्य युवकों को नोकरी मिल रही है।
भाजपा ने सता में आने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर ईमानदार सरकार की मिशाल पेश की, जिसका अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे है।आज महम बार एसोसिएशन में पहुंचने पर सांसद डॉ अरविंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया व सांसद ने जनोपयोगी सेवा की आधारशिला रखी। इस मौके पर शमशेर खरकड़ा प्रदेश कार्यसमिति भाजपा, श्री आरके यादव डिस्ट्रिक्ट सेशन जज, लोकेंद्र फोगाट प्रधान बार रोहतक,प्रदीप सिंह ढाका प्रधान बार महम, प्रदीप अहलावत सेके्रटरी बार, दीपक हुड्डा सेक्रेटरी बार, आनंद शर्मा, रोहित सुहाग वाईस प्रेसिडेंट, प्रशांत ढाका, सभी सरपंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।