Home haryana कुरुक्षेत्र में हुई महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना एवं अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक

कुरुक्षेत्र में हुई महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना एवं अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र से समाज के लोगों को परिचय सम्मेलन के लिए किया गया आमंत्रित 

महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के सदस्यों की परिचय सम्मेलन की तैयारियों के लिए लगी ड्यूटियां  

उत्तर भारत का ऐतिहासिक होगा विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना एवं अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों व अग्रवाल समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड़ में आयोजित हुई। यह बैठक करनाल में आयोजित होने वाले 22 वें वैवाहिक अग्रवाल परिचय सम्मेलन की तैयारियों संबंध में ड्यूटियां लगाने के लिए की गई। इस बैठक में करनाल से रमेश जिंदल, भूषण गोयल, प्रवीण गर्ग इत्यादि विशेष तौर पर शामिल हुए। यह बैठक श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान चंद्रभान गुप्ता तथा महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों तथा समाज के गण मान्य नागरिकों को परिचय सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को अग्रवाल धर्मशाला व रामलीला भवन रेलवे रोड़ करनाल में उत्तर भारत का ऐतिहासिक विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में अग्र बंधुओं की उपस्थिति में विवाह योग्य उम्मीदवार अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र के अग्रवाल समाज के लोगों को भी परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राज्य के अग्रवाल समाज के लोगों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में लोग विशेष रूप से हिस्सा लेंगे।

मुनीष मित्तल ने कहा कि परिचय सम्मेलन समय की जरूरत है। सम्मेलन से जहां मनपसंद रिश्ता आसानी से मिलेगा। वहीं दहेज प्रथा जैसी बीमारी का भी अंत होगा। सदस्य अशोक गर्ग ने कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेकर लड़का लड़की ढूंढने से लेकर देखा दिखाई तक बहुत सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। कपिल मित्तल ने कहा कि जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है।

जवाहर गोयल ने कहा कि हमारे समाज में न जाने कितनी उम्र पार बहनें ऐसी हैं, जिनके हाथों में अभी तक मेहंदी नहीं लगी है। ऐसी बहनों के रिश्ते समय पर हो जाने चाहिए थे लेकिन बिचौलिए की भूमिका नकारा होने के कारण उन बहनों के रिश्ते नहीं हो पाए। करनाल से आए रमेश जिंदल ने कहा कि यही स्थिति हमारे भाइयों के साथ भी है, जिनकी उम्र 30-35 साल से ज्यादा होने के बाद भी रिश्ते नहीं हो पा रहे। ऐसे हालात में परिचय सम्मेलन समाज की आवश्यकता बन गया है। बैठक में परिचय सम्मेलन के फार्म एवं पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर बैठक में राजेश सिंगला, अजय गुप्ता, राजेश बंसल, अशोक गर्ग, गौरव मित्तल, कपिल मित्तल, सुमित हिंदुस्तानी, बृज जिंदल, विजय गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, नरेश सिंगला, बी बी जिंदल, भी मौके पर मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?