Home haryana पर्यटन विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है- केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

पर्यटन विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है- केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा ने देश ही नहीं दुनिया को एक बड़ा मौका दिया

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सूरजकुंड मेले के माध्यम से पर्यटन विभाग का “देखो अपना देश ” का नारा चरितार्थ हो रहा है। यहां हमें अपने देश के साथ साथ दूसरे देशों की संस्कृति, सभ्यता व कला को देखने का भी मौका मिल रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रिदम आफ इंडिया माटी बानी के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा क्षेत्र है जो विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है। हमारी बोली व भाषा भले ही अलग हो, लेकिन हम सबका लक्ष्य एक ही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से देखो अपना देश कार्यक्रम चलाया है ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमारे देश को सही तरीके से जान सके। देश में बहुत से ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनका विशेष सांस्कृतिक महत्व है। इस संस्कृति को जानने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है।

केन्द्रीय पर्यटल मंत्री ने मेले के आयोजन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए कहा कि इस मेले में हरियाणा सरकार ने देश ही नहीं दुनिया को एक बड़ा मौका दिया है, जो ऐतिहासिक कार्य है। कला एवं संस्कृति के मामले में हरियाणा विश्व स्तर पर मशहूर है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में दुनिया की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच मिलता है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि संस्कृति का इसी तरह मेल मिलाप होता रहे। इस मौके पर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम.डी. सिन्हा, अतिरिक्त्त प्राइवेट सेक्रेटरी पीके सुरेश, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?