Home haryana वीडियोः भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव और हिंदू नववर्ष पर 1100 कोल्ड फायर से हुआ भव्य आगाज

वीडियोः भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव और हिंदू नववर्ष पर 1100 कोल्ड फायर से हुआ भव्य आगाज

by ND HINDUSTAN
0 comment

भव्य आतिशबाजी के दृश्यों ने कैलेंडर नव वर्ष पर बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर हुई रोशनी की यादों का ताजा किया

खबर के बीच में देखें मां भद्रकाली शक्तिपीठ के भव्य नजारे कावीडियो

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्रकाली शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र में आज 2 अप्रैल प्रथम नवरात्रि के साथ नव संवत्सर का प्रारंभ सौभाग्य से शनिवार के दिन हुआ, मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही आज सुबह 3 बजे से ही मंदिर में भक्तों की भारी लाइन लग गयी थी । सबसे पहले प्रातः कालीन 6:00 बजे की महाआरती मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने मंगला आरती के साथ की और उसके बाद शक्ति कलश पूजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि धर्मपाल सैनी रहे । सर्वप्रथम मां भद्रकाली जी को मां शैलपुत्री स्वरूप मानकर उनकी पूजा और शृंगार किया । पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि माँ शैलपुत्री देवी पार्वती का ही एक रूप हैं जो नंदी पर सवार, श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। उनके एक हाथ में त्रिशुल और एक हाथ में कमल विराजमान है। मां भद्रकाली जी को दीप, फल, फूल, माला, रोली, अक्षत चढ़ा कर पूजन किया गया।

उन्होंने बताया कि मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है, इसलिए  पूजन में सफेद फूल और मिठाई अर्पित  की गई। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के इन पावन दिनों में माता के भक्त 9 दिनों तक जप तप जैसे विभिन्न अनुष्ठानों से माता को प्रसन्न कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं । उन्होंने ने बताया कि आज ही के दिन हिंदू नव वर्ष नया विक्रमी संवत भी  प्रारंभ हुआ है ।आज ही के दिन प्रातः 10:00 बजे भद्रकाली मंदिर में सुदर्शन बाला रोसा सत्संग भवन का उद्घाटन शबनम वालिया एवं प्रमोद वालिया द्वारा किया गया। पीठाध्यक्ष ने बताया कि इस सत्संग भवन में भक्तों के लिए भक्ति आंनद,भक्ति ज्ञान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हेमन्त ग्रुप, अम्बाला के सहयोग से बने इस विशाल भवन में धार्मिक कार्यक्रम हुआ करेंगे ।

सर्वप्रथम इस नवनिर्मित भवन में हवन किया गया , भजन संध्या की गई । नवनिर्मित बने इस भवन में  दोपहर 12:00 बजे नवरात्रि अन्नपूर्णा भंडारा अजीत छोक्कर द्वारा दिया गया तथा रमेश श्रीराम द्वारा नवरात्रि व्रत भंडारा दिया गया। शाम 4:00 बजे का अन्नपूर्णा भंडारा  डॉ.ए के अग्रवाल द्वारा और नवरात्रि व्रत भंडारा मिलकी गुप्ता द्वारा दिया गया। साथ  ही  सायं 4:00 से 7:00 तक भक्तजन चेतन शर्मा एंड पार्टी द्वारा आयोजित भजन संध्या से मां की भक्ति में लीन होकर माँ का गुणगान करते रहे । तत्पश्चात शाम 6:30 बजे महाआरती की गई। जिसमें रेखा शर्मा चेयरपर्सन, राष्ट्रीय महिला आयोग ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से शिरकत की । पीठाध्यक्ष जी ने बताया कि प्रथम नवरात्रि को हिंदू नव वर्ष अभिनंदन (विक्रम संवत 2079) का भी आयोजन रात्रि 8:00 बजे किया गया जिसमें नगर देवी मां भद्रकाली कुरुक्षेत्र वाली जी के 108 फुट ऊंचे शिखर पर बुर्ज खलीफा स्टाइल में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया ।

इस आयोजन को पिछले वर्ष करोडों भक्तों ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से देखा था । अबकी बार इस हिन्दू नव वर्ष कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री कंवर पाल  मुख्य अतिथि रहे और नरेंद्र कुमार पटाखे वाले मुख्य यजमान रहे । सभी भक्तजन इस आनंदमई भव्य मनोरम गगनचुंबी आतिशबाजी के दृश्य को देखकर मोहित हो उठे । पीठाध्यक्ष ने बताया कि हम सबको अपनी संस्कृति पर गर्व है और आगे भी अपने इस नववर्ष को इतने ही हर्षोल्लास और उत्साह से मनाते रहेंगे । अबकी बार भी फेसबुक पर लाखों लोगों ने इस अद्भुत दृश्य का लाइव प्रसारण के माध्यम से आनंद लिया। इस आतिशबाजी महोत्सव में 1100 कोल्ड फायर से हिन्दू नव वर्ष का भव्य आगाज हुआ ।मंदिर के 108 फुट ऊंचे शिखर पर  2 अप्रैल शनिवार का भव्य आतिशबाजी का नज़ारा कुछ उसी तरह का हुआ जिस तरह का नज़ारा कैलेंडर नव वर्ष पर बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर देखा जाता है ।

इस हिन्दू नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम के  लिए छह सदस्यीय टीम दिल्ली से मां भद्रकाली शक्तिपीठ 29 मार्च को ही पहुंच गई थी।इस टीम का नेतृत्त्व नरेन्द्र कुमार शाहबाद वाले कर रहे थे। इस टीम में एक पटाखा लोकेशन डिज़ाइनर , तीन कारीगर , एक पावर एक्सपर्ट व एक फायर एक्सटिंगेशर राष्ट्रीय स्तर के एक्सपर्ट है । इस से पहले भी ये टीम बड़े बड़े कार्यक्रमों में विशेष आतिशबाजी दृश्य का इंतजाम कर चुके है ।  इस बार  कार्यक्रम में समय सीमा को बढ़ाने के लिए 5 बार पटाखों को चलाया गया और सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल किया गया और उन्हें रिमोट कण्ट्रोल के जरिये ही संचालित किया गया। पटाखे एक्सपर्ट नरेन्द्र ने बताया की 1100 से ज़्यादा पटाखे लगाए गए थे। 

उन्होंने बताया कि 108 फुट ऊंचे गुम्बद पर पटाखों को एकघिरनी के जरिये ही ऊपर लगाया गया और सिर्फ कोल्ड फायर का ही इस्तेमाल किया गया । मंदिर के गुम्बद के ऊपरी हिस्से पर वायु दबाव का ध्यान रखकर ही इसका आयोजन किया गया ।  पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में ये विशेष हिन्दू आयोजन सिर्फ भद्रकाली शक्तिपीठ में ही किया जाता है । ये कार्यक्रम युवाओं में चेतना जगाने, उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति, अपने इतिहास का परिचय करवाने के लिए है । इस बार विक्रमी सम्वत 2079 मनाया गया। इस कार्यक्रम को हजारों की संख्या में  श्रद्धालुओ ने  मंदिर पार्किंग, मंदिर तालाब, मंदिर मुख्य सड़क से देखा । हरियाणा सरकार के मंत्री कंवर पाल ने कहा कि यह सिर्फ कुरुक्षेत्र ही नही, हरियाणा ही नहीं, अपितु पूरे भारत वर्ष के लिए खुशी का, गर्व का, गौरवशाली क्षण है, ऐसा अद्भुत, दिव्यता से परिपूर्ण, आलौकिक और भावात्मक नजारा माँ भद्रकाली की कृपा और आशीर्वाद से ही देखने को मिल सकता है।

मंत्री ने यह भी कहा कि मेरा सोभाग्य है की पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा और मां भद्रकाली के भक्तों के साथ मैने इस क्षणों का आनंद लिया। मौके पर भारत माता का पूजन करने के बाद विशेष प्रसाद, केक व दीप माला बनाई गई और श्लोका पंडित कुहू का कन्या पूजन किया गया । मिल्क केक को व्रतधारियों को ध्यान में रख कर बनाया गया ।टीम शक्तिपीठ में सेवक मंडल के सफल प्रयास के लिए  पीठाध्यक्ष जी ने उनको  धन्यवाद किया व मंगल कामना की । स्टेज संचालन निकुंज शर्मा ने किया । इस मौके पर नरेंद्र वालिया अध्यक्ष, डॉ संजय शर्मा (भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख), शिमला देवी, हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, मीना जोशी, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, डॉ अन्नू पॉल शर्मा , संजीव मित्तल, हाकम चौधरी, आशीष  दीक्षित, बलवान इत्यादि भक्त उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?