Home Kurukshetra News मोदी के जन्मदिन पर लांच राॅकी मित्तल का नया गीत विवादों में

मोदी के जन्मदिन पर लांच राॅकी मित्तल का नया गीत विवादों में

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

लाडवा,20 सितंबर।हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी सैल के चेयरमैन राॅकी मित्तल की पहचान भले मोदी भक्त के रुप में होती हो,मगर उनकी दूसरी पहचान उनके गीतों में नेहरू गांधी परिवार पर किये जाने वाले तीखे और हलके स्तर के बोल को लेकर भी होती है। इसी वजह से एक बार फिर राकी मित्तल नेहरू गांधी परिवार में गहरी आस्था रखने वाले कांग्रेसियों के निशाने पर हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन गर्ग का कहना है कि जिस स्तर के लोगों को भाजपा ने सरकारी पदों पर नवाजा है,उनके कृत्य जगजाहिर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को नहीं भूलना चाहिये की उनकी पार्टी में राकी मित्तल जैसे सख्श जिस परिवार पर अनाप शनाप बोल लिख रहे हैं,उनका देश की आजादी की जंग और आजादी के बाद विकास में अहम योगदान को भाजपा के दिग्गज पुरुष भी स्वीकार कर चुके हैं।

गर्ग ने कहा कि राकी मित्तल के बारे में वे ज्यादा इसलिये कुछ कहना भी नहीं चाहते क्योंकि उनका कोई स्तर ही नहीं है। वैसे भी कोई आसमान की ओर मुंह करके कोई गलत हरकत करे तो अंजाम क्या होता है,ये भी जग जाहिर है। गर्ग ने कहा कि अच्छा और सच्चा कलाकार,कवि,लेखक,साहित्यकार, पत्रकार संजीदा,स्वाभिमानी और संवेदनशील होते हैं, लेकिन इनमें से कोई गुणवत्ता राकी मित्तल में नहीं है,वह तो सरकारी पद लेकर जो अपने आकाओं के महिमागान और विपक्षियों पर कुछ भी लिख बोल सकते हैं।

वहीं राकी मित्तल ने कहा कि उन्हें इस बात पर पूरा गर्व है कि वह मोदी भक्त है,लेकिन वह पहले भी कलाकार थे और आज भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास जो कला है,वह उसी के साथ अपने भगवान नरेंद्र मोदी के लिये गीत लिख और गा रहे हैं। रही बात स्तर की यह दुनिया जानती है कि कांग्रेस का क्या स्तर है। वैसे उन्होंने ने अपने गीत में कुछ भी गलत नहीं लिखा और बोला।

काबिलगौर है कि मूल रुप से जिला कैथल वासी राकी मित्तल मुख्यमंत्री के ओएसडी रहते हुए पद से इस्तीफा देने के बाद खूब चर्चा में आए थे और उसके कुछ समय बाद उन्हें हरियाणा सरकार में मोदी कृपा से पब्लिसिटी चेयरमैन का पद मिला था। उन्होंने मोदी के ऊपर कई गीत लिखे और गाये हैं,जोकि चुनावों के दौरान खूब धूम मचाते रहे हैं।

अब उन्होंने नया गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लांच किया है,जिस पर हरियाणा की पूर्व मंत्री कविता जैन के पति एवं मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पूर्व मीडिया सलाहाकार राजीवन जैन और कई नेता उन्हें इस गीत के लिये बधाई भी दे चुके हैं। वैसे कांग्रेसी नेता ही नहीं,बल्कि मित्तल के नये गीत की लांचिंग के बाद सुनने कई लोग भी काफी आलोचना कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?