Home Kurukshetra News खरगोन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण,किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

खरगोन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण,किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की घटना पर बुलाई आपात बैठक

मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं, नुकसान की वसूली की जाएगी

दंगाइयों को कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो बनेगा उदाहरण

न्यूज डेक्स मध्यप्रदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में रामनवमी अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाई गई, लेकिन खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे, उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्रवाई का मतलब केवल जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनको दंडित किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी संपत्ति, जितना भी नुकसान हुआ है, उतनी वसूली दंगाइयों से की जाएगी। मध्यप्रदेश में लोक और निजी संपत्ति के नुकसान का निवारण और नुकसान की वसूली अधिनियम पारित किया है। हम क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन कर रहे हैं। नुकसान का आकलन कर, वसूली की जाएगी। साथ ही ऐसा कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो उदाहरण बन जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने खरगोन की घटना पर निवास कार्यालय में उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर मीडिया प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?