डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते खेदकीदौला थाना का सिपाही रंगे हाथों किया है गिरफ्तार
न्यूज डेक्स संवाददाता
गुरुग्राम। सोमवार को रोहतक विजिलेंस की टीम ने गुरुग्राम में एक कॉन्स्टेबल को डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में दूसरे आरोपी एएसआई की तलाश की जा रही है। झज्जर वासी ललित ने रोहतक विजिलेंस की शिकायत की थी। इसके बाद टीम की ने रेड मारकर ने कॉन्स्टेबल शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही थाना खेड़कीदौला में तैनात है। विजिलेंस के डीएसपी के मुताबिक शिकायतकर्ता ललित ने बताया था कि उसके जानने वाले कुलदीप और मनोज एक मामले में गिरफ्तार थे। उन्हें छोड़ने के लिए मानेसर सीआईए में तैनात एएसआई ने 30 लाख रुपए की डिमांड की थी । इसके अलावा थाना खेड़कीदौला में तैनात एक कांस्टेबल शक्ति सिंह केस को कमजोर करने के लिए 15 लाख मांग कर रहा था, बाद में 12 लाख की बात हो गई थी। इस शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने सिपाही को हीरो होंडा चौक के पास से गिरफ्तार किया।टीम दूसरे आरोपी एएसआई की भी तलाश कर रही है।