न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। एस. इकबाल सिंह लालपुरा ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 12.4.2022 के अनुसार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष के रूप में फिर से नामित किए जाने के बाद आज नई दिल्ली में एनसीएम के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। एनसीएम के अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने समस्त अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ निरंतर अथक प्रयास किए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अल्पसंख्यकों की शिकायतों का निराकरण हो और वे सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।