Home haryana चंडीगढ़ के बाद पंचकूला बनेगा एक और सिटी ब्यूटीफुल, जन विकास रैली लिखी पंचकूला के विकास की इबारत

चंडीगढ़ के बाद पंचकूला बनेगा एक और सिटी ब्यूटीफुल, जन विकास रैली लिखी पंचकूला के विकास की इबारत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। गत 10 अप्रैल, 2022 को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित पंचकूला जिला की ‘‘जन विकास रैली’’  विकास की नई इबारत लिख गई, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला को विश्व दर्शन का आदर्श महानगर बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा, पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण की विधिवत शुरुआत करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का कार्य प्राधिकरण के माध्यम से करवाने की घोषणा के साथ ही इस शहर की तस्वीर बदलने की नींव रख दी। इस प्रकार अब चण्डीगढ़ के बाद पंचकूला बनेगा एक और ’सिटी ब्यूटीफुल’।

देवभूमि हिमाचल से सटे शिवालिक की तलहटी में बसे पंचकूला को एक ओर जहां गेट-वे ऑफ हरियाणा कहा जाता है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी विभागों के मुख्यालयों की दृष्टि से इसे हरियाणा की ‘मिनी राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है। जिन नेताओं ने पंचकूला को एक छोटे से गांव से शहर के रूप में बसाया था और उसे आदर्श शहर बनाने का वायदा किया था वे सत्ता में आने के बाद उसे भूल गए लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल संघ प्रचारक के रूप में अपनी कर्मभूमि रही पंचकूला को नहीं भूले और विकसित पंचकूला बनाने के अपने ध्येय पर अडिग हैं।

मुख्यमंत्री लगातार पिछले सात सालों से  पंचकूला को विकास की अनेक सौगात दे चुके हैं। अधिकांश सरकारी विभागों  के मुख्यालय पंचकूला में पहले से ही संचालित हो चुके हैं। गुरुग्राम की तर्ज पर  विश्व की फार्चून कंपनियों ने भी पंचकूला के आईटी पार्क में अपनी इकाइयां स्थापित करने की मंशा जाहिर की है, जिनमें से कुछ के कार्यालय बन रहे हैं और कुछ समय बाद आईटी पार्क पूर्ण रूप से कार्य करने लग जाएगा। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ बनेगा विकसित पंचकूला का पहला गवाह

वैसे तो खेलों की दृष्टि से हरियाणा स्पोर्ट्स हब के रूप में विख्यात हैं। ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ व अन्य विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर ही हरियाणा का ऐसा स्टेडियम है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया गया है। आगामी जून, 2022 में इसी स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इस स्टेडियम को नया रूप दिया गया है। जून में यह स्टेडियम विकसित पंचकूला का पहला गवाह बनेगा जिसे देशभर से आने वाले खिलाड़ी व उनके कोच अनुभव करेंगे। मुख्यमंत्री कालका से कलेसर तक को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पहले ही बना चुके हैं जिसे चरणबद्ध तरीके से मूर्त रूप दिया जा रहा है। मोरनी क्षेत्र को तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार, यहां पर मोरनी के टिक्कर ताल में एयर स्पोर्ट्स और वाटर स्पोर्ट्स व साहसिक खेलों की शुरुआत मुख्यमंत्री स्वयं कर चुके हैं।

पिंजौर की 60 एकड़ भूमि में बनेगी फिल्म सिटी तथा फल एवं सब्जी मार्किट

मुख्यमंत्री ने एचएमटी पिंजौर में 60 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी का निर्माण करने की घोषणा पहले ही कर चुके है बॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं ने यहां आने की इच्छा व्यक्त की है। एचएमटी पिंजौर मे ही अत्याधुनिक  फल एवं सब्जी मंडी विकसित की जा रही है जिसका काम अंतिम चरण में है। अगर पंचकूला को खेल, पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्मिक व आधारभूत संरचना की दृष्टि से देखा जाए और पंचकूला को अगर हम आने वाले समय का आधुनिक महानगर कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी विगत सात वर्षों से पंचकूला के विकास में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?