Home haryana देशभर में मजबूती से हो रहा है सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत संगठन का विस्तार-डा.संतोष दहिया

देशभर में मजबूती से हो रहा है सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत संगठन का विस्तार-डा.संतोष दहिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देशभर में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत  संगठन मजबूती से विस्तार ले रहा है। जिसके तहत देश के हर प्रदेश, जिले और हर गांव स्तर पर महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष दहिया ने बताया कि रोहतक जिले की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बीरमति हुड्डा और रोशनी अहलावत को दी गई है। जबकि कलोई हलके की जिम्मेदारी राजेश देवी को दी गई है। उन्होंने बताया कि संगठन का मकसद महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करना है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी महिलाओं को वह स्थान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार है।

डॉ संतोष दहिया ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए संगठन लगातार काम कर रहा है। आज महिलाओं को केवल पंचायती राज में ही नहीं बल्कि विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और हर नौकरी में बराबरी की हिस्सेदारी देने की आवश्यकता है। पिछले दिनों हरियाणा पंचायती राज में महिलाओं को 50% भागीदारी के लिए संघर्ष किया गया जिसे हम संगठन की सबसे बड़ी जीत मानते हैं। डॉक्टर संतोष दहिया ने जोर देकर कहा कि अब हम विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को बराबरी की हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेंगे।

हमारा मानना है कि महिलाओं को हर नौकरी में भी 50% की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। ताकि अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सके। रोहतक जिले की अध्यक्ष निर्मला देवी और कविता नरवाल ने बताया कि महिलाएं लगातार जुड़ रही हैं और संगठन को मजबूत करने में सहयोग कर रही हैं। संगठन के साथ जुड़कर खुद को महफूज महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर रोहतक जिले की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष कविता नरवाल, राजकला देवी, जूली देवी, राजेश रानी,निशा रानी, रोशनी देवी, बीरमति हुड्डा, बबली देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?