Home haryana प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया यादें 1947 कार्यक्रम

प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया यादें 1947 कार्यक्रम

by ND HINDUSTAN
0 comment

दिल्ली, करनाल, लुधियाना सहित अनेक क्षेत्रों से पहुंचे बुजुर्गों और परिवारों ने अपने साथ घटित 1947 की त्रासदी को साझा किया 


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपनों से नकारे गए एवं परिवारों से निकाले गए बुजुर्गों को प्रेरणा वृद्धाश्रम केवल आश्रय देने का कार्य ही नहीं कर रहा है बल्कि समाज को जागरूक करने के साथ साथ आपस में जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। इसी क्रम में प्रेरणा संस्था के संस्थापक जय भगवान सिंगला के प्रयासों से भारत विभाजन की त्रासदी से समाज को रूबरू करवाने एवं स्वाभिमानी परिवारों के सम्मान में यादें 1947 के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो सत्र में आयोजित कार्यक्रम में उर्दू अकादमी पंचकूला हरियाणा के निदेशक डा. चंद्र त्रिखा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डा. ममता सचदेवा प्रमुख वक्ता रहे।

कार्यक्रम में डा. अमरजीत सिंह, पूर्व उपायुक्त सुमेधा कटारिया, रतन चंद सरदाना, संजीव लखनपाल, कृष्ण बजाज, धीरज गुलाटी, सूरजपाल, महेंद्र शर्मा, हरकेश पपोसा, डा. हरबंस कौर इत्यादि की विशेष भागेदारी रही। जय भगवान सिंगला ने इस कार्यक्रम का योगदान कुरुक्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक केशव मेहता को दिया। जिसने बिना किसी सरकारी अथवा अन्य संस्था के आर्थिक सहयोग के अपने स्वयं के संसाधनों से देश के 1947 के बंटवारे की त्रासदी बारे वीडियो फिल्म बनाई।

इसी के साथ कार्यक्रम में जहां 1947 के बंटवारे की त्रासदी को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया वहीं एक दुर्लभ फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम में ही अविभाजित भारत के विस्थापित परिवारों से भी लोगों को रूबरू करवाया गया। जय भगवान सिंगला ने बताया कि इस मौके पर दिल्ली, करनाल, लुधियाना सहित अनेक क्षेत्रों से पहुंचे बुजुर्गों और परिवारों ने अपने साथ घटित 1947 की त्रासदी को साझा किया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा है। केशव मेहता के प्रयासों की भी सराहना हुई।   

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?