न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,22 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज पुरानी सब्जी मंडी में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू समाज के लोगो को जागृत व संगठित करने के लिए एक मुहिम चलाई गई है। हर मंगलवार को शहर के विभिन्न विभिन्न इलाकों में विश्व हिन्दू परिषद की ओर से हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाता है।
हिंदू समाज के लोगों के साथ हो रही विसंगतियां व अत्याचार के विरोध में सभी हिंदुओं को विश्व हिंदू परिषद ने इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। इसी श्रृंखला में आज हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही हिंदू समाज के लोगों को आह्वान किया गया की हिंदू समाज के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दी जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज के साथ डट कर खड़ा है। इस अवसर पर कुछ व्यापारी भाइयों ने संगठन के लोगों से निवेदन किया कि कुछ अल्पसख्यक समाज के लोग महंगे किराए की दुकानें लेकर सस्ता समान बेचकर उनके व्यवसाय को नुकसान कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला व्यापार मंडल के काफी दुकानदार, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जिनमें प्रेम नारायण अवस्थी, कमल भारद्वाज, राजेश अरोड़ा ,धरमवीर, सुल्तान सिंह, फतेह चंद गांधी ,सुरेश कुमार, संजीव अरोड़ा अशोक वासुदेव,सूरज चोपड़ा,सुनील सोनू,अमित शर्मा,अजमेर सिंह,आशीष पोपली,रविन्दर कुमार व विवेक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।